सीता आश्रम में रामलीला प्रारम्भ।
- vision5design

- Oct 1, 2019
- 1 min read
चन्दौसी स्थित सीता आश्रम में रामलीला का मंचन प्रारम्भ हो गया है। दिवाली- दशहरे के यह दिन चन्दौसी में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरे- पूरे रहते हैं।
बच्चे तो खास कर इस सीज़न का इंतज़ार करतें हैं और मौज
मनाते हैं।

इस समय मौसम भी सुहावना बना रहता है, अक्तूबर उत्तर भारत के सबसे अनुकूल मौसम के लिए जाना जाता है।

चन्दौसी के वो लोग इस समय को बहुत याद करते हैं जो या तो चन्दौसी से बाहर पढ़ रहे हैं या दूर-दराज नौकरी में फंसे हैं। चन्दौसी आन-लाइन वेबसाइट का एक मिशन यह भी है कि जो लोग चन्दौसी से बाहर हैं वे अपने शहर की झलक पाकर खुश हो लें।
अगर आप यह पोस्ट पढ़ रहे और आप चन्दौसी से हैं तो अपने अन्य साथियों को इस वेबसाइट के बारे में जरूर बतायें।





बढिया !
पुराने दिनो की याद ताजा हो गयीं।
दिल खुश हो गया।