शिव भक्ति के उन्माद में मस्त चन्दौसी
- vision5design

- Feb 21, 2020
- 1 min read
शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भक्ति के उन्माद में मस्त चन्दौसी के श्रद्धालू। फव्वारा चौक, सम्भाल गेट, बृहम बाजार और अन्य स्थानों पर डीजे मंडप लगे थे, और कांवडिये सजी-धजी कांवडों को लिए मुख्य मार्गों पर घूमते-फिरते नजर आये।

शाम को हुई बूँदा- बाँदी ने शिव भक्तों की मस्ती को और बढ़ा दिया।

डीजे और फ्लैक्स का जमकर हुआ प्रयोग।

चन्दौसी के विभिन्न कलाकारों ने महीनों पहले से सुन्दर- सुसज्जित कांवड और पेन्टिंग बनानीं शुरू कर दीं थीं।

और इस का नज़ारा सुन्दर और कलात्मक कांवडों में नज़र आया।

हर शिव रात्रि सीज़न में श्रेत्रीय कलाकार श्रद्धा के साथ-साथ अच्छी कमाई की भी आशा करतें हैं।

चन्दौसी के भक्तगण और विभिन्न कांवड सेवा दल भी बढ़- चढ़ कर श्रद्धा पूर्वक धन खर्च करतें हैं।
कुल मिलाकर चन्दौसी शिवरात्रि पर भक्ति और मस्ती में डूब जाती है।
इसी मस्ती को दर्शाता यह विडियो देखना न भूलें।





Comments