भरत मिलाप शोभायात्रा
- vision5design

- Oct 12, 2019
- 1 min read
Updated: Oct 12, 2019
चन्दौसी में मेलों और यात्राओ का सीजन गणेश चतुर्थी से शुरू हो के दिवाली अन्नकूट तक चलता रहता है। हमारे चन्दौसी के मित्रों में से अन्नी सबरंग ने सीता आश्रम से निकलने वाली "भरत मिलाप" शोभायात्रा के फोटो अपडेट भेजे।

यह आयोजन विजयादशमी के एक या दो दिन बाद होता है, रथ में राम-दरबार और आगे- आगे खेलते हुए काली चलतीं हैं। प्रायः देखा गया है कि कोई भी शोभायात्रा हो उसमे काली जरूर निकलती हैं।

इसके पीछे जरूर कोई धार्मिक मान्यता होगी जो मुझे व्यक्तिगत तौर पर नहीं पता है, अगर किसी पाठक को मालूम हो तो comments सेक्शन में जरूर लिखें ताकि बाकी लोगों को भी पता चले।






Comments