top of page
chandausionline_bannerwithtemplogo

आपके और अपने शहर चन्दौसी की वेबसाइट।

चन्दौसी की सांस्कृतिक गतिविधिओं की कवरेज।

Home: Welcome
Home: Blog2

Subscribe Form

Stay up to date

Home: Subscribe

CONTACT

Chandausi, Uttar Pradesh, India

7306870940

  • facebook
  • twitter
  • instagram
Filming Streets
Home: Contact

चन्दौसी के ज़ायेकेदार समोसे 

  • Writer: vision5design
    vision5design
  • Oct 18, 2019
  • 1 min read

जो लोग चन्दौसी में रहे हैं और चटपटा खाने के शौक़ीन हैं वे होरीलाल समोसे वालों से जरूर परिचित होगा। ऐसे समोसे आपको न दिल्ली में मिलेंगे और न बंबई में नसीब होंगे।


हम जैसे चन्दौसी के पले- बढ़े और पढाई-कैरियर के चक्कर में दिल्ली एन सी आर की धूल फांक रहे लोगों को होरीलाल का समोसा बहुत याद आता है।


दिल्ली में समोसा खाते वक्त भी हम चन्दौसी के स्वाद वाला समोसा ढूंढतें है। वो लोग समोसे में मीठा पनीर, किसमिस और काबुली चने डाल कर समोसे को एक अलग ही पकवान बना देते हैं, साथ ही दही- सोंठ भी लेप देंगे। भई, समोसा हो तो समोसे की तरह ना कि पान।

हमें तो होरीलाल का समोसा ही भाता है। एकदम क्रिस्प आलू - मटर व मसालों से भरा, साथ में गाढी छुआरे पड़ी सोंठ की मीठी चटनी और खट्टी हरी चटनी। दो खालो.. तो पेट भरे तो भरे साथ ही आत्मा तृप्त हो जाये।

अगर आपका अनुभव भी हमारे जैसा है तो इस पोस्ट के कमेन्ट्स सेक्शन में जरूर लिखें ताकि बाकी लोगों को पता चल सके।

धन्यवाद!

फोटो सौजन्य: ललित

 
 
 

Comments


7306870940

  • facebook
  • twitter
  • instagram

©2019 by chandausionline.com. Proudly created with Wix.com

bottom of page