चन्दौसी के दुर्लभ अख़बार
- vision5design

- Jul 26, 2022
- 1 min read
Updated: Jul 31, 2022

बहुत सारे लोगों को शायद यह पता नहीं होगा कि चन्दौसी में हमेशा से लिखने पढ़ने वाले लेखक और पत्रकार हर बदलाव के साथ कार्य करते आ रहे हैं।
बीस - पच्चीस वर्ष पहले जब वेबसाइट और स्मार्ट फोन यानि कि इंटरनैट मीडिया नहीं था तब यहाँ लेटर प्रेस से कई अख़बार छपते थे।

इसका एक कलेक्शन हमें अनिल कुमार सागर वरिष्ठ लेखक-स्वतंत्र पत्रकार जी ने दिखाया। यह धरोहर अब खत्म सी हो चली है पर हम अनिल जी के आभारी हैं कि उन्होंने हमें इन अख़बारों के फोटोज़ साझा किये।
चन्दौसी टाइम्स

चन्दौसी साप्ताहिक

जम्बूद्वीप

रंगीला टाइम्स


तुमुल तूफ़ानी

तुमुल तूफ़ानी गत पचास वर्ष से प्रकाशित होने वाले उन अखबारों में है जो आज भी देश के प्रत्येक प्रदेश में पढ़ा जा रहा है और चार नियमित संस्करण प्रकाशित हो रहे हैं।
इस अखबार तथा इसके संस्थापक व संपादक तुमुल विजय शास्त्री जी पर पी एच डी हो चुकी है।
चन्दौसी की उड़ान


तेरी मेरी नज़र

हर पल की खबर


तिरछी दुनिया

द हिन्दुस्तान साइंस

यह अख़बार देहरादून में रजिस्टर्ड था पर चन्दौसी से ही मुद्रित और प्रकाशित होता था। नाम भी कुछ अनोखा सा था।
संयुक्त आवास

उजाले की ओर

हमारा धर्म हमारा राष्ट्र

"तेरी मेरी नज़र" और "तुमुल तूफ़ानी" अख़बार अभी भी प्रकाशित होते हैं शायद।
पर पाठकों की संख्या अब उतनी नहीं रह गई हैं।
इसके अलावा कई और अख़बार भी निकलते थे पर हमें उनके फोटोज़ नहीं मिल सके।
अगर किसी पाठक के पास कोई कलेक्शन है तो हमें व्हाट्सएप्प कर दे हम इस पोस्ट में एड (Add) कर देंगें।
आशा है आपको यह पोस्ट पसंद आएगी।
यह चन्दौसी के बीते समय की धरोहर में गिनी जा सकती है।






बहुत-बहुत धन्यवाद!
यह वास्तव में जानकारी प्रद आलेख है।