top of page
chandausionline_bannerwithtemplogo

आपके और अपने शहर चन्दौसी की वेबसाइट।

चन्दौसी की सांस्कृतिक गतिविधिओं की कवरेज।

Home: Welcome
Home: Blog2

Subscribe Form

Stay up to date

Home: Subscribe

CONTACT

Chandausi, Uttar Pradesh, India

7306870940

  • facebook
  • twitter
  • instagram
Filming Streets
Home: Contact

चन्दौसी की ऐनिमेशन फिल्में ब्रज प्रान्त फिल्म फेस्टिवल, आगरा में प्रदर्शित।

  • Writer: vision5design
    vision5design
  • Jan 12, 2023
  • 2 min read

Updated: Jan 17, 2023

चन्दौसी ऑनलाइन डाॅट काॅम के रचनात्मक सहयोगकर्ता व फिल्मकार पुष्पेन्द्र जी की ब्रज प्रान्त फिल्म फेस्टिवल, आगरा में दो शार्ट फिल्मों का शानदार प्रदर्शन रहा।


यह दोनों ही फिल्म भारतीय संस्कृति विशेषकर ब्रज प्रान्त व गौ सेवा विषय पर एक साकारात्मक दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर निर्मित की गई थीं।

स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस यानि कि 12 जनवरी 2023 को आगरा विश्वविद्यालय के सांस्कृती सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विश्व संवाद केंद्र, ब्रज प्रान्त प्रकोष्ठ ललित कला संस्थान द्वारा आयोजित यह समारोह कड़ाके की ठण्ड में भी बहुत उत्साह और धूमधाम से सम्पन्न हुआ।



उद्दघाटन समारोह की मुख्य अतिथि प्रो. (डाॅ.) आशू रानी

कुलपति, डाॅ. बी. आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा ने भावपूर्ण रूप से सभी को अपने विचारों व शब्दों से उत्साहवर्धन किया।


इसके अलावा विशिष्ट अतिथि: डाॅ. प्रीतिंदर सिंह (आई. पी. एस.) पुलिस कमिश्नर,आगरा



मुख्य वक्ता: डाॅ. हरीश रौतेला (प्रान्त प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ब्रज प्रान्त)

कार्यक्रम अध्यक्ष: श्री भास्कर शर्मा (सुप्रसिद्ध मार्बल निर्यातक)

कार्यक्रम प्रस्तावना: श्री अरूण अरोड़ा (न्यासी, भारतीय चित्र साधना)



कार्यक्रम की देख- रेख व व्यवस्था अध्यक्ष श्री बलवीर शरण गोयल जी व मंत्री डाॅ. मुनीश्वर जी ने भली-भाँति संचालित की।


Tap or clicked to the photograph. It is linked to video message by Hema Ji
पूर्ण संदेश सुनने के लिए फोटो पर टैप या क्लिक करें यह हेमा जी के वीडियो संदेश से लिंक्ड है।

पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती हेमा मालिनी (माननीय सांसद, मथुरा) ने वीडियो संदेश भेजकर प्रतिभागियों व उपस्थित दर्शकों व संयोजकगणों को शुभकामनाएं व बधाई देकर मनोबल बढ़ाया।

प्रस्तुत है पुष्पेन्द्र जी के फिल्मों के विस्तृत विवरण।

1• ब्रज प्रान्त संक्षिप्त सिंहावलोकन(ओवर व्यू डाॅक्यूमेंट्री - सबटाइटल्स सहित)

यह एक चित्रांकित मोबाइल शार्ट फिल्म ( यानि कि 2D Animation है।)

विषय: ब्रज प्रान्त के बारे में पौराणिक व वर्तमान में भौगोलिक जानकारी।

2• गऊ सेवा - भारतीय चित्रकला में चित्रण 

मोबाइल शार्ट फिल्म (फोटो मोनटाज़ तकनीक पर आधारित डॉक्यूमेंट्री)

विषय: गौ सेवा 

हमने पुष्पेन्द्र जी से, जो कि ज्यादातर स्वयं के बारे में प्रकाशित करने से बचते हैं से आग्रह कर एक फिल्मकार के तौर पर फिल्म फेस्टिवल में दिया गया परिचय प्रकाशित करने के लिए मना ही लिया।

साथ ही हमने उनसे ऐनिमेशन फिल्म को आपने कैसे बनाया का प्रोसेस भी पूछा।

प्रस्तुत है मेकिंग ऑफ ब्रज प्रान्त संक्षिप्त सिंहावलोकन सबटाइटल्स सहित (ऐनिमेशन या चित्रांकित ओवर व्यू डाॅक्यूमेंट्री)



चन्दौसी ऑनलाइन डाॅट काॅम

आपके और मेरे अपने शहर चन्दौसी की वेबसाइट।


"चन्दौसी ऑनलाइन डाॅट काॅम व यूट्यूब चैनल अपने शहर से जुड़ी विशेषताओं, स्मृतियों व आयोजन संबधित कहानियों को आपके पास पहुँचने का एक प्रयास है।"

यूट्यूब चैनल: chandausionline

videos with great stories!

📸

ब्रज प्रान्त फिल्म फेस्टिवल की फोटोज़ 👇🏼


एक छोटा और फास्ट स्पीड वीडियो फोटो गैलरी के रूप में विभिन्न मीडिया स्त्रोतों से साभार "ब्रज प्रान्त फिल्म फेस्टिवल" 12 जनवरी 2023 आगरा की झलक दिखातीं फोटोज़ का।


2 Comments


anilkumarsagar97196
anilkumarsagar97196
Jan 15, 2023

अति सुन्दर🌹 👏

Like
vision5design
vision5design
Jan 18, 2023
Replying to

अनिल जी इस पोस्ट को लाइक करने व कमेंट करने के लिए आभार। 👍🏻😁 लोगों के कमेंट से ही चन्दौसी ऑनलाइन डाॅट काॅम टीम का उत्साहवर्धन होता है।

Like

7306870940

  • facebook
  • twitter
  • instagram

©2019 by chandausionline.com. Proudly created with Wix.com

bottom of page