चन्दौसी सीता आश्रम के रामलीला आयोजन, दशहरा रावण दहन और भरत मिलाप शोभायात्रा की झलकियां।
- vision5design

- Oct 8, 2025
- 2 min read

सीता आश्रम रामलीला मंचन, दशहरा रावण दहन मेला और भरत मिलाप शोभायात्रा आदि चन्दौसी का सबसे पुराना आयोजन है। जो कि बाबजूद आर्थिक अभाव में आज भी अपनी परम्परा को कायम रखते हुए चल रहा है।
चन्दौसी की रामलीला आस-पास के क्षेत्रों में बहुत लोकप्रिय थीं आप इस बात से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि इस स्थान का नाम ही सीता आश्रम है और रोड को सीता रोड कहा जाता है।

समय बड़ा बलवान होता है।
चन्दौसी का विस्तार हुआ और इस विस्तार के साथ साथ विभिन्न समुदाय जो सब मिलकर इस एकमात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम में योगदान देते थे अपनी-अपनी समृद्धि के चलते उनके अहम टकराने लगे।

जब कोई सांस्कृतिक और धार्मिक ट्रस्ट आधिपत्य की राजनीति में उलझ जाता है तो विघटन होना लाजिमी है।
वार्ष्णेय और गुप्ता समुदाय रामबाग रामलीला और रावण दहन दशहरा में अपना योगदान देने लगा। चन्दौसी का बहुतायत में समृद्ध वर्ग ने अपना अलग आधिपत्य स्थल रामबाग को बना लिया।
जबकि पंडित हनुमान प्रसाद और अग्रवाल समाज अभी भी सीता आश्रम ट्रस्ट को चला रहा है। पर पंडित समाज आर्थिक अभाव के बाबजूद निर्णायक पद संचालन चाहते हैं। अतः अग्रवाल समाज भी शायद दिल खोलकर आर्थिक सहयोग करता नज़र नहीं आता।
यह एक आन्तरिक, सामुदायिक और राजनीतिक पक्ष है।
दूसरी ओर चन्दौसी के विस्तार की वज़ह से भी लोग अलग-अलग रामलीला मंचन और दशहरा मैदान को अपने इलाके से नज़दीकी की वजह से स्वयं चुनने लगे।
और यह बहुत स्वाभाविक है कि जहां ज्यादा समृद्ध और चकाचौंध वाला आयोजन होगा आम लोग उस ओर आकर्षित होंगे। अतः आजकल रामबाग रामलीला मंचन विजय दशमी दशहरा रावण दहन आदि का आनन्द लेने के लिए आम आदमी की प्रथम सूची में शामिल है।

इस दशहरा सीजन में बारिश भारी पड़ी आतिशबाज़ी पर।
खैर, बारिश में भी सीता आश्रम पर रावण दहन का आयोजन हुआ।
प्रस्तुत है एक यूट्यूब शार्ट:
"बारिश की किचकिच में सीला सीला सा रावण दहन"
सीता आश्रम, चन्दौसी।
फुटेज: अन्नी सबरंग
Music Credit
Track: Missing Persons
Musician: Jeremy Blake
रावण दहन दशहरा मेला के बाद भी कई कार्यक्रम चलते हैं भरत मिलाप शोभायात्रा उसमें सबसे प्रमुख है।
हर वर्ष की भांति चन्दौसी में सीता आश्रम सांस्कृतिक सामाजिक ट्रस्ट द्वारा भरत मिलाप शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
सीता आश्रम चन्दौसी रामलीला स्थल से यह यात्रा प्रारम्भ होकर जब सीता रोड एरिया से गुजर रही थी यह वीडियो फुटेज तभी लिया गया था।
इस भक्तिमय यूट्यूब वीडियो वीलाॅग का आनन्द लीजिए।
फुटेज: अन्नी सबरंग
भजन व ध्वनियां:
यथास्थान यानिकि Live
chandausinow
YouTube channel and website
Bringing local event and updates!
इस वीडियो में आपको ये दृश्य देखने को मिलेंगे।





अगर आपको यह पोस्ट पसंद आये तो लोगों से शेयर करना ना भूले।
Tags:




Comments