वृक्षारोपण है पुण्य महान।
- vision5design

- Oct 1, 2024
- 1 min read
🌱वृक्षारोपण सबसे बड़े पुण्य का काम है।

आज हमारी टीम के एक सदस्य ने पीपल वृक्ष की स्थापना गमले सहित मुंसिफ रोड स्थित शिवालय के सम्मुख की।
आप सभी से निवेदन है कि आप जब भी किसी शिव मंदिर में जायें और वहां बड़ा व विशाल पीपल वृक्ष न हो तो पीपल पौधे का रोपण करें।
सभी भक्त जनों से निवेदन है कि पौधे रूप वाले पीपल की जड़ वाली मिट्टी में शक्कर यानिकि चीनी मिला जल या दूध सीधे पौधे की जड़ों में न चढ़ायें।
इससे पीपल का पौधे की जड़ें गल जाती हैं। चींटियां और चींटे शक्कर के चक्कर में पौधे की जड़ें खा जाते हैं।
इसीलिए आप गमले के बाहर अपना पूजा अनुष्ठान करें जब तक कि पौधा पूरा पेड़ नहीं बन जाता।
आपने देखा होगा चन्दौसी के अधिकांश शिव मन्दिरों में पीपल के वृक्ष या तो है ही नहीं और अगर किसी ने पीपल का पौधा लगाया भी है तो चीनी मिले मीठे पानी और दूध जड़ों में चढ़ने की वज़ह से पनप ही नहीं पाता।
चींटियां, चींटे और मक्खियां पौधे को पूरी तरह से भिनका देती हैं।
अतः हम अपने दर्शकों को खुद जागरूक बनने व अन्य लोगों को इस बारे में जागरूक बनाने की विनंती करतें हैं।
बहुत-बहुत धन्यवाद।
कृपया इस यूट्यूब लिंक पर जाएं और पीपल वृक्षारोपण का यूट्यूब शॉर्ट जरूर देखें व प्रेरणा लें।👇🏻
Music Credits
Bhajan: Shiv Shiv
Singers: Rajan Mishra and Sajan Mishra
chandausinow
Website and YouTube Channel
Please, share your thoughts in the comments section.
💭☝🏼
Tags:


Comments