top of page

आपके और अपने शहर बेवर की वेबसाइट।

बेवर की वेबसाइट का शुभारंभ !

हम हमारे क्षेत्र के युवा जनों का आवाहन करते हैं कि अपना रचनात्मक सहयोग प्रदान करें। आप सभी अपने शहर बेवर की विभिन्न खबरें हमारे contact section के जरिए मेल कर सकते हैं। शहर के व्यापारी बन्धु advertisement दे के आर्थिक सहयोग दे सकते हैं।

Home: Welcome
Home: Blog2

Subscribe Form

Stay up to date

Home: Subscribe

CONTACT

Bewar, Uttar Pradesh, India

9756628579

Thanks for submitting!

Home: Contact

करोना वाइरस(COVID-19) आधिकारिक जानकारी स्त्रोत

Updated: Mar 28, 2020

आजकल कई पाठक हमसे पूछ रहे हैं कि आप रोजमर्रा की खबरें और कोविड-19 से जुड़ी खबरें या अपडेट क्यों नहीं छापते?

तो हम आपको इस वेबसाइट की कन्टेन्ट नीति बताना चाहेंगे।

बेवर ऑनलाइन डाॅट काॅम अपने शहर से जुड़ी विशेषताओं, स्मृतियों व आयोजन संबधित कहानियों को आपके पास पहुँचने का एक प्रयास है।

लेकिन इस आपातकाल की स्थिति में हम आपको करोना वाइरस (COVID-19) की आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के स्त्रोत तो बता ही सकते हैं। ताकि आप सुनी सुनाई बातों की पुष्टि स्वयं कर सकें।

हमारा प्रयास रहेगा की हम आपको इस पोस्ट में ज्यादातर सीधे लिंक दे पायें ताकि आपको गूगल पर सर्च न करना पड़े।

सबसे पहले हम भारतीय सरकार के स्त्रोतों को बताते हैं।

Mygov website and App is reliable source to get COVID-19 info
कोविड -19 की आधिकारिक जानकारी का एक विश्वशनीय स्रोत (Mygov) मायगोव वेबसाइट और ऐप है।

वेबसाइट: mygov.in मायगोव (या मेरी सरकार) भारत सरकार द्वारा संचालित यह वेबसाइट सरकार व नागरिकों के बीच भागीदारी का एक मंच है।

इसी वेबसाइट पर एक कोविड-19 से जुड़े अपडेट देने के लिए एक विशेष पेज है। mygov.in/covid-19/ जहाँ आपको भारत में करोना या कोविड-19 से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध हैं।

जैसे कि संक्रमित व्यक्तियों की संख्या, सही हुये मरीजों की संख्या यानि कि •आधिकारिक डेटा

कोविड-19 से जुड़े लेटेस्ट आधिकारिक डेटा के लिए माय गॉव वेबसाइट पर जाएँ

•हेल्पलाइन नंबर व मेल आईडी वगैरह फिर आप नीचे स्क्रोल करेगें तो •स्टेट वाइज़ शासनादेश के PDF देख सकते हैं।

और नीचे स्क्रोल करेगें तो अफवाहों से परे •वास्तविक फैक्ट बताते एक इन्फोग्राफिक मिलेगा।

give suggestions to Mygov
सुझाव सीधे सरकार को दे सकते हैं।

और नीचे जायेंगे तो •एक नागरिक के तौर पर आप क्या सहयोग कर सकते हैं उससे जुड़ी गतिविधियां दीं गयीं हैं। जैसे कि आप करोना वाइरस (कोविड-19) से बचने - बचाने और इंतजाम संबंधी सुझाव सीधे सरकार को दे सकते हैं।

Covid-19 awareness videos on Mygov website
कोविड -19 के बारे में जागरूकता वीडियो

और नीचे जायेंगे तो आपको कोविड-19 के बारे में •जागरूक करने के लिए विडियों मिलेंगें।

और नीचे स्क्रोल करेगें तो प्रदेशों में यह बीमारी कैसे और किस स्तर पर है कि जानकारी देता हुआ •कम्पेरिटिव चार्ट मिलेगा।

फिर इसके नीचे आपको एक चित्र दिखेगा जिसमें कोविड-19 के लक्षण बतायें हैं, यह कैसे फैलता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।

PDF files of Official documents related to COVID-19
कोविड-19: PDF फाइल फारमेट में आधिकारिक कागज़ात

और सबसे अन्त में जानकारी और सलाह के आधिकारिक कागज़ात दिये गये हैं। यह सभी PDF फाइल फारमेट में विभिन्न कैटिगरी के हिसाब से ज़ारी किये गये हैं। जैसे कि नागरिक के लिए अलग, अस्पतालों के लिए अलग , कर्मचारियो के अलग यानि कि इस आपातकाल में सबकी अलग-अलग भूमिका, कार्य और अधिकार निर्धारित किए गए हैं।

नोट: यह वेबसाइट अपने आप पहले अंग्रेजी में ही खुलती है यदि आपको हिन्दी में पढ़ना है तो ऊपर सीधे हाथ पर जाके भाषा बदलनी पड़ेगी।

फोटो सौजन्य: मेरी सरकार | मायगोव वेबसाइट (screenshots from Mygov website)


WHO website had official information regarding COVID-19
वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की वेबसाइट कोविड -19 के बारे में वैश्विक जानकारी का आधिकारिक स्त्रोत माना जाता है।

डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट: https://www.who.int डब्ल्यूएचओ यानि कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट वैसे तो विश्व में सभी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए है किन्तु इस समय करोना वाइरस संक्रमण के बारे में पूरे विश्व के आकड़े और रोकथाम करने के लिए किये जा रहे उपाय आदि का विवरण प्रदान कर रही है। साथ ही लोगों में जागरूकता फैलाने और सलाह का काम कर रही है।


Covid-19 situation dashboard by WHO
वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन का कोविड -19 सिचुएशन डैशबोर्ड (स्थिति मानचित्र)

map


Contact WHO on WhatsApp for COVID-19 related answers
कोविड -19 की व्हाट्सएप्प पर जानकारी पाने के विश्व स्वास्थ्य संगठन के इस नंबर +41 22 501 76 55 संपर्क करें।


Comments


  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

©2019-2024 by bewaronline.com | created with WIX web platform.

bottom of page