माई चन्दौसी डाॅट काॅम

Updated: Feb 3, 2021
हमारी चन्दौसी नगरी हमेशा समय के साथ - साथ चली है और इस बदलते चन्दौसी के नये चेहरे मे से एक है: माई चन्दौसी डाॅट काॅम

माई चन्दौसी डाॅट काॅम डिजिटल लोकल का ही उदाहरण है। जो ट्रेडिशनल स्टोर के साथ-साथ वेबसाइट और व्हाट्सएप्प से ऑनलाइन ऑर्डर लेने का लिमिटेड आप्शन यूजर दे रहे हैं।

इसके अलावा 'माई चन्दौसी डाॅट काॅम' अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से चन्दौसी की सोशल और कल्चरल एक्टिविटीज़ पर बढ़िया कवरेज़ करते रहते है।
ऑर्डर देने से पहले ध्यान में रखें।
•प्रोडक्ट्स लिस्टिंग लिमिटेड है।
• मिनिमम ऑर्डर 300/- है
• फिक्स्ड डिलीवरी टाईम
लेकिन शुरुआत में इतना डिजिटल इंटरफेस भी काफी है।

कुछ पाॅयन्ट्स हैं जो improve किए जा सकते हैं जैसे कि:
• प्रोडक्ट सर्च बगी (buggy) है। डिफाल्ट सर्च सजेसन टर्मस शायद टीवी शो से रिलेटेड हैं।
• यह वेबसाइट अभी शायद डेस्कटॉप के हिसाब से डिजाइन की गई है, ज्यादातर लोग अब वेब ब्राउजिंग मोबाइल फोन पर करते हैं इसलिए मोबाइल व्यू उसी हिसाब से ऑप्टिमाइज़ड होना चाहिए।
बाकी, यह आगे बढ़ती चन्दौसी की एक अच्छी पहल कही जायेगी।





Comments