परीक्षागढ़ लाइब्रेरी, चन्दौसी
- vision5design

- Feb 2, 2021
- 1 min read
हमारी चन्दौसी नगरी हमेशा समय के साथ - साथ चली है और इस बदलते चन्दौसी के नये चेहरे मे से एक है: परीक्षागढ़ लाइब्रेरी।

Pariक्षागढ़ LIBRARY
नाम में ही अंग्रेजी और हिन्दी मिक्स है जो कि आज के डिजिटल युग में ग्लोबल और लोकल फ्यूज़न को दर्शाता है।
Parikshagarh Library is a shared space with WiFi internet facilities students...very similar to co- work space concept.
परीक्षागढ़ लाइब्रेरी विद्यार्थियों को WiFi की सुविधा के साथ एकान्त में बैठकर ऑनलाइन क्लासेज या तैयारी करने का काॅमन स्पेस है।
आप यह कह सकते हैं कि साइबर कैफे जैसा ही पर आप अपना लैपटॉप, टेबलेट या मोबाइल लेकर जाएंगे और इंटरनैट इस्तेमाल कर अपनी परीक्षाओं की तैयारी करेंगें।

यह शहर के छात्रों के अलावा आसपास के लगे गाँवों के विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी सुविधा है। क्योकि मोबाइल इन्टरनेट ऑनलाइन क्लासेज के लिए नाकाफ़ी है और हर बच्चा WiFi अफोर्ड कर नहीं सकता ऐसे में Pariक्षागढ़ LIBRARY का आप्शन सही कहा जायेगा।
और यह आप्शन उन लोगों के लिए भी सही है जो घर मे ज्यादा कोलाहल की वज़ह से डिस्टर्ब रहते हैं और एकान्त की तलाश मे हैं।





Comments