चन्दौसी का सरस्वती मंदिर


फुव्वारा चौक, चन्दौसी में राजस्थानी झरोखा शैली में बना सरस्वती मंदिर।
सरस्वती मन्दिर के बारे में कुछ रोचक जानकारी :
इस मन्दिर की अपनी अलग ही पहचान है! चन्दौसी नगर में सरस्वती जी का एक ही मन्दिर है जो कि राजस्थानी झरोखा शैली में बना है। इस शैली की एक विशेषता यह होती है कि आप मंदिर के अन्दर प्रवेश किये बिना दर्शन कर सकते हैं। इस मन्दिर की लोकेशन भी ऐसी है कि लोग और खासकर विद्यार्थी आते जाते, चलते - चलते दर्शन कर सकते हैं।
इसका निर्माण साहू महीलाल ने सन् 1940 में किया। महीलाल बिल्डिंग बनने के बाद इस मन्दिर का निर्माण हुआ। इस मन्दिर में सरस्वती जी के अलावा लक्ष्मी जी व दुर्गां जी की प्रतिमायें हैं। लोग कहते हैं सरस्वती मंदिर के पीछे महीलाल बिल्डिंग के अलावा एक वाटिका भी है।
आशा है आपको यह जानकारी रोचक लगी होगी।
फोटो साभार: विमल कुमार सागर
विवरण: कुछ ऐतिहासिक अंश तुमुल तूफ़ानी साप्ताहिक से।





धन्यवाद, यह जानकारी वास्तव में बहुत रोचक लगी। इस प्रकार के लेख चन्दौसी के बारे में हमारी समझ को विकसित करने में मदद करते हैं।
आशा है कि आप चन्दौसी के विभिन्न स्थानों की ऐतिहासिक जानकारी के बारे में और भी लेख प्रकाशित करेंगे।