चन्दौसी में गणेशोत्सव का विहंगावलोकन।
- vision5design

- Sep 10, 2022
- 2 min read
चन्दौसी दो चीजों के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है।
• चन्दौसी जंक्शन व रेलवे ट्रेनिंग कालेज
• गणेश चौथ का उत्सव व मेला।

यह फोटो तथा वीडियो स्टोरी गणेशोत्सव के overview या विहंगावलोकन के बारे में है।
गणेश चौथ की रथ यात्रा से पहले की तैयारियों की पदयात्रा।
चन्दौसी की गणेश चतुर्थी की रथ यात्रा को तमाम मीडिया कवर करेगा पर हम आपको इस वीडियो में रथयात्रा से पूर्व हो रही तैयारियों की संगीतमय पदयात्रा पर ले चलते हैं।
Fair Use:👋🏼
🎵
Music Credits
Music: Views
Musician: @iksonmusic
गणेश जी की प्रतिमा स्थापना के लिए बिकती विभिन्न प्रकार की प्रतिमायें।

प्रतिमायें, स्टीकर, रंग इत्यादि

धार्मिक झण्ड़ें पंडालों को सजाने के लिए खूब बिके।

घर में स्थापना के लिए छोटी और मध्यम आकार की प्रतिमायें।

गणेश मूर्ति स्थापन दिवस से पहले बिकती विभिन्न प्रकार की गणपति की प्रतिमायें तथा अन्य साज सज्जा की वस्तुयें।
चन्दौसी नगर के विभिन्न स्थानोंसे गणपति स्थापन के लिए प्रतिमाये लाते व ले जाते भक्त गण।
चन्दौसी नगर के विभिन्न स्थानों से गणपति स्थापन के लिए प्रतिमाये लाते व ले जाते भक्त गण।
इसी आयोजन की वजह से सीता रोड, चन्दौसी पर ट्रेफिक की गहमा-गहमी रही।
• यह एक लम्बा कवरेज वीडियो है।•
अगर आप लोगों के उत्साह को महसूस करना चाहते हैं तो पूरा देखें। बच्चों में ख़ासा उत्साह रहता है।
▪︎चन्दौसी नगर के विभिन्न स्थानों से गणपति स्थापन के लिए प्रतिमाये लाते व ले जाते भक्त गण।
▪︎ये सभी लोग गणेश मंदिर, चन्दौसी की ओर जा रहे हैं। ताकि प्रतिमा पूजन के बाद अपने अपने स्थानों पर स्थापन करें।
कवरेज का स्थान: सीता रोड, चन्दौसी।
फुटेज़: अन्नी सबरंग
ध्वनि व नाद: यथा स्थान
गणेश मंदिर, चन्दौसी में सुबह-सुबह गणेशोत्सव पूजन के दृश्य।
वीडियो फुटेज़: अन्नी सबरंग | ध्वनि: यथा स्थान

गणेश मंदिर में शहर का मुख्य स्थापन पूजन हुआ।
गणेश मंदिर, चन्दौसी में स्थापन से पूर्व हर दिन भजन कीर्तन होता है ऐसी ही भजन संध्या का एक दृश्य।
विनायक चतुर्थी व गणेश रथ यात्रा से पूर्व रात्रि में भजन कीर्तन का सिलसिला चलता है।
31 अगस्त चन्दौसी गणेश चौथ रथ यात्रा!
चन्दौसी गणेश चौथ रथ यात्रा में आये ढोल ग्रुप और बैण्ड वालों का जोश देखते ही बनता था। प्रस्तुत है इसी का एक दृश्य।
• गणेश चौथ रथ यात्रा में आये कुछ ढोल ग्रुप
का जोश देखते ही बनता था।
• और कुछ बैण्ड वाले मस्त होकर सौगात लेकर ही रहे।
महाकाल शिव रौद्रगण डीजे ग्रुप का उत्साह से भरा प्रदर्शन।
चन्दौसी गणेश चौथ रथ यात्रा में शिव रौद्रगण डीजे ग्रुप ने जोश और उर्जा का संचार कर रखा था।
प्रस्तुत है उसी की एक झलक।
फुटेज़: अन्नी सबरंग
ध्वनि व संगीत: यथा स्थान व डीजे इत्यादि
🙏🏼🥁 बम बम भोले! 🥁🙏🏼
चन्दौसी गणेश चौथ रथयात्रा में मालाबार किशोर हाथी रहा आकर्षण का केन्द्र।
चन्दौसी गणेश चौथ रथ यात्रा में मालाबार किशोर हाथी रहा आकर्षण का केन्द्र।
भक्त गणों के खाद्य पदार्थ खिलाकर लिया आशीष।
कई बार पेट भरा होने पर हाथी ने केले तक नही खाये।
और आगे बढ़ गया।
यह हमें रोचक बात लगी इस लिए शेयर की इस वीडियो के माध्यम से।
गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का दिन
चन्दौसी में आज (यानि कि 9 सितम्बर को) उत्साह पूर्वक गणपति विसर्जन का आयोजन हुआ।
गणपति विसर्जन का दिन था।
चन्दौसी में उत्साह पूर्वक गणपति विसर्जन का आयोजन हुआ।
प्रस्तुत हैं उसी के कुछ दृश्य।
• लोगों ने खूब गुलाल लगा, उत्सव मनाया।
• विभिन्न पंडाल से गणपति गणेश मंदिर पहुँचे और एक साथ हो गंगा जी की ओर चले।
• ऐसे में सीता रोड पर रहने वालों के लिए, हर बार की तरह यह अद्भुत अनुभव रहा।





उम्दा पोस्ट ! बधाई !