बेवर के दृश्य
- vision5design

- Dec 27, 2020
- 2 min read
क्या आपको पता है? बेवर ऑनलाइन डाॅट काॅम का एक यूट्यूब चैनल भी है।
अभी हाल ही मे हमारे पाठक व मित्रगण बेवर शहर के बारे में छोटे - छोटे मोबाइल वीडियोज हमें व्हाट्सएप्प कर रोचक अपडेट भेज रहे हैं। कुछ चुनिन्दा वीडियोज हमने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किये हैं।
आप भी अगर चाहें तो एक से दो मिनट का वीडियो बना कर हमें इस नंबर पर व्हाट्सएप्प कर सकते हैं। हमारा व्हाट्सएप्प नंबर: 7306870940
इस पोस्ट में हम बेवर शहर के विभिन्न भागों से आये मोबाइल वीडियो दृश्यों की झलक दिखाएंगे।
1- बेवर वाई पास निर्माण की झलक

बेवर वाई पास का निर्माण कार्य चल रहा है। यह वीडियो उसी की एक झलक दिखाता है।
2- बेवर की पशु हाट (घोड़ा - खच्चर)

यह वीडियो बेवर की पशु हाट: घोड़ा - खच्चर पखवाड़ा बाजार का दूर से बाउण्ड्री के पार का दृश्य दिखाता है। वीडियो फुटेज़ की क्वॉलिटी दूर से मोबाइल फोन से लिए जाने की वज़ह से उतनी बढ़िया नहीं है, पर विषय रोचक है।
3- बेवर शहर (roof top view)

सर्दियो की धूप में बेवर शहर का छत से लिया गया दृश्य। यह वीडियो मात्र अनुभूति के लिए है। दिसम्बर की सर्द दोपहर और धीमी धूप को महसूस कराने का प्रयास भर है।
4- बेवर बस स्टैंड (लाॅकडाउन के बाद)

यह वीडियो लाॅकडाउन के इतने दिनों के बाद "बेवर बस स्टैंड" की वर्तमान मे क्या स्तिथि है उसका एक दृश्य दिखाता है।
5- बेवर के बाज़ार (लाॅकडाउन के बाद)

यह वीडियो अगस्त में लाॅकडाउन के बाद लिया गया था। इस वीडियो के माध्यम से आप बेवर के सदर चौराहा, सर्राफा बाज़ार, किराना बाज़ार आदि का मोटरसाइकिल से मुआयना कर सकते हैं।
नीचे हमारे यूट्यूब चैनल का डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है आप उससे सीधे जाकर इन वीडियोज को देख सकते हैं। 👇🏼




Comments